बुंदेलखंड की प्यास को मेघों ने किया निराश

जागरण संवाददाता, बांदा : मानसून आने के पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द इस बार शायद मेघा ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 10:40 PM (IST)
बुंदेलखंड की प्यास को मेघों ने किया निराश
बुंदेलखंड की प्यास को मेघों ने किया निराश

जागरण संवाददाता, बांदा : मानसून आने के पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द इस बार शायद मेघा बरसेंगे और बुंदेलखंड की प्यास बुझ सकेगी। लेकिन अब तक ही बारिश ने एक बार फिर बुंदेलखंड को निराश ही किया। मानक की बात छोड़ भी दें तो अब तक दो वर्ष पूर्व हुई बारिश का भी आंकड़ा नहीं छुआ जा सका। जिससे एक बारि फिर किसानों को निराशा ही हाथ लगी। इसका सर्वाधिक असर चित्रकूट धाम मंडल के उन क्षेत्रों में पड़ा जहां धान की अच्छी फसल होती थी। वहीं दलहन व तिलहन की फसल की फसल भी पिछड़ गई। जानकारों की मानें तो अगर बारिश का यही आंकड़ा रहा हो किसान तो दूर लोग पीने के पानी को फिर एक बार मोहताज होंगे।

बुंदेलखंड का मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित है और यहां की किसानी मुख्यत: वर्षा पर निर्भर है। समय से पानी बरस गया तो किसानी भी ठीक हो जाती है। लेकिन इस साल एक बार फिर कमजोर मानसून ने ¨चताएं बढ़ा दी हैं। जबकि वर्ष 2018 के खरीफ आच्छादन में बढ़ोत्तरी भी प्रस्तावित की गई है। आमतौर पर बुंदेलखंड के जनपदों में मध्य जून के बाद मानसून सक्रिय हो जाता है लेकिन अबकी बार शुरुआत ही कमजोर रही। जुलाई में यहां अच्छी बारिश होती है पर अब तक जून और जुलाई को मिला दिया जाए तो 20 फीसद से भी कम पानी बरसा है। पिछले तीन सालों की स्थिति को देखें तो कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 में जरूर बारिश कमजोर रही लेकिन उसके अगले वर्ष अर्थात 2016 में जून से सितंबर तक चित्रकूटधाम मंडल में औसत वर्षा से 120 फीसद से अधिक बारिश हुई थी। यही कारण है कि बुंदेलखंड के घटते जल स्तर पर काफी रोकथाम हो गई थी। वर्ष 2017 में इन चार महीनों में तकरीबन 71 फीसद बारिश हुई। लेकिन चालू सीजन में किसानों को कमजोर मानसून का सामना करना पड़ रहा है और पिछले दो दिन पहले तक बारिश की जो स्थिति है उसमें मंडल में 16 फीसद ही बरसात हो पायी है। जानकार लोग इसे किसानी के लिए पर्याप्त नहीं मान रहे।

----------------------

मंडल में अब तक की बारिश (प्रतिशत में)

जनपद -बारिश

महोबा -26.47

हमीरपुर -13.36

बांदा -11.85

चित्रकूट -10.61

(आंकड़े कृषि विभाग द्वारा जारी)

chat bot
आपका साथी