बीआरएस को मिला राजा बुंदेला का साथ

संवादसूत्र बबेरू राजा बुंदेला का साथ मिलने से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का क्षेत्र में दखल बढ़ा ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:09 AM (IST)
बीआरएस को मिला राजा बुंदेला का साथ
बीआरएस को मिला राजा बुंदेला का साथ

संवादसूत्र बबेरू : राजा बुंदेला का साथ मिलने से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का क्षेत्र में दखल बढ़ा है। पदाधिकारी कस्बा सहित गांव-गांव में अलग राज्य बनाने की अलख जगा रहे हैं। कस्बे पहुंचे राजा बुंदेला का समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बीते दिनों खून से बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। इस सक्रियता को देखते हुये बुंदेलखंड राज्य निर्माण की अलख जगाए राजा बुंदेला ने कस्बा पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाकर समर्थन दिया है। राजा बुंदेला बुंदेलखंड राज्य बनाने में सभी को संघर्ष का मंत्र दिया।कहा कि सभी के सहयोग से अब यह सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने बीआरएस के साथ मिलकर उस चिगारी को मशाल बनाने के लिए समर्थन पत्र भी सौंपा। कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों ने लोकसभा, विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड राज्य बनाने का वादा किया लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। बुंदेलखंड राज्य अलग होने पर ही यहां के लोगों का विकास होगा। आज परिस्थितियां भारतीय जनता पार्टी के अनकूल है। मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश, केंद्र में भाजपा सरकार है। बीआरएस के प्रमुख डालचंद्र मिश्र, अमित यादव, सम्राट सिंह चौहान, राज यादव, आदित्य यादव, ज्ञान गुप्ता, शाश्वत पांडेय व अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

chat bot
आपका साथी