जमीन से जुड़े नेता थे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय

जागरण संवाददाता चित्रकूट सड़क हादसे में घायल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:36 AM (IST)
जमीन से जुड़े नेता थे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय
जमीन से जुड़े नेता थे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सड़क हादसे में घायल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह चौहान की प्रयागराज में मौत हो गई।गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव पहाड़ी थाना के चौरा में किया गया। जमीन से जुड़े नेता को अंतिम विदाई देने लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत तमाम भाजपा नेता पहुंचे।

कर्वी कोतवाली की शिवरामपुर चौकी के बेड़ीपुलिया के पास प्रदेश उपाध्यक्ष की सफारी बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई थी। उपाध्यक्ष और गाड़ी चला रहे उनके पुत्र रामफल सिंह गंभीर रुप से घायल हुए थे। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिए गए थे। स्वजन उन्हें स्वरूपरानी मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चौरा में गुरुवार को भाजपाइयों ने पहुंच कर प्रदेश उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके बड़े पुत्र संजय सिंह ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटी छोड़ गए हैं। जय विजय सिंह राजनीति के पहले डाक विभाग में कार्यरत थे। 25 साल पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली थी। पहाड़ी मंडल अध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों में रहते हुए वर्ष 2012 में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे।

अंतिम संस्कार में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सुनील सिंह, रामसागर चतुर्वेदी, देव त्रिपाठी, बद्रीविशाल त्रिपाठी, जगदीश गौतम, पूर्व सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र व रमेशचंद्र द्विवेदी, हरिओम करवरिया, राजेश जायसवाल, दिनेश सिंह, भागवत त्रिपाठी, जयप्रकाश, रामबाबू गुप्ता, मनोज तिवारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी