बारिश न झेल पाया बांदा-टांडा मार्ग, गड्ढे देख यातायात रोका

संवाद सूत्र तिदवारी बेंदा घाट के पास मुख्य सड़क धंस गई। आवागमन प्रभावित हो गया। फतेहपुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:40 PM (IST)
बारिश न झेल पाया बांदा-टांडा मार्ग, गड्ढे देख यातायात रोका
बारिश न झेल पाया बांदा-टांडा मार्ग, गड्ढे देख यातायात रोका

संवाद सूत्र, तिदवारी : बेंदा घाट के पास मुख्य सड़क धंस गई। आवागमन प्रभावित हो गया। फतेहपुर से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से बांदा की तरफ मोड़ा गया है। इसी तरह तिदवारी की ओर से फतेहपुर जाने वाले वाहनों को भी मार्ग बदल यमुना पार करने के निर्देश दिए गए हैं। बेंदा घाट पुल के समीप सड़क किनारे बने बड़े गड्ढों ने सड़क की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी।

लगातार हो रही बारिश ने बांदा-टांडा मार्ग की ध्वस्त कर दिया। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यमुना नदी पुल के पास खतरे की आशंका बढ़ने के बाद भारी वाहनों का यातायात रोक दिया गया है। बेंदा घाट पर यमुना नदी पुल शुरू होने पर सड़क में बने गड्ढों के चलते भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई।

कई जिलों के लिए गुजरते थे वाहन

बारिश से बांदा-टांडा मार्ग पर बेंदा घाट के यमुना नदी के पुल की सड़क धंस जाने से बांदा-तिदवारी मार्ग से रायबरेली, बछरांवा, फतेहपुर, लखनऊ, कानपुर जैसे महानगरों का संपर्क इस मार्ग से कट गया है। महानगरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बेंदा घाट के निकट धंसने से पुलिस ने बेरीकेडिग कर दी है।

भारी वाहनों का बदला गया मार्ग

बांदा की ओर से फतेहपुर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से गुजारा जा रहा है। इसी तरह फतेहपुर से बांदा आने वाले वाहनों को अन्य मार्ग से आने को कहा जा रहा है। तिदवारी-बांदा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिस प्रकार सड़क धंसी है उससे निर्माण की गुणवत्ता पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। सड़क पूरी तरह खोखली हो चुकी है।

राहगीरों को पुलिस कर रही सचेत

बेंदाघाट चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि खतरे के मद्देनजर बेरीकेडिग कर लोगों को सचेत किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग सहित जिला प्रशासन को सूचित किया गया है।

बोले लोग, पूरी तरह जर्जर हो गई सड़क

बेंदा घाट निवासी ट्रांसपोर्टर दिनेश सिंह कहते हैं कि बांदा से लगाकर बेंदा घाट तक पूरी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं। फतेहपुर की तरफ बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

chat bot
आपका साथी