कलाकारों ने अखंड रामायण पाठ को बनाया आकर्षक

जागरण संवाददाता बांदा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर संकट मोचन मंदिर में अखंड रामायण का पाठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:24 PM (IST)
कलाकारों ने अखंड रामायण पाठ को बनाया आकर्षक
कलाकारों ने अखंड रामायण पाठ को बनाया आकर्षक

जागरण संवाददाता, बांदा : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर संकट मोचन मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ। गुंजन मंच व लोकगीत कलाकारों ने इसे सुर देकर आकर्षक बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम में डीएम सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम आनंद कुमार सिंह ने संकट मोचन मंदिर में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अखंड पाठ का शुभारंभ किया। उनके उनके जीवन आदर्शों पर चर्चा करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामचरितमानस तथा सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्हें शत-शत श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती है और यह भी एक अछ्वुत संयोग है कि आज बाल्मीकि जयंती भी है। हम सभी लोग आज भारत की जिस सांस्कृतिक एकता का दर्शन करते हैं, जिस भारत का अनुभव करते हैं उसे और जीवंत और ऊर्जावान बनाने का कार्य सदियों पहले आदिकवि महर्षि वाल्मीक ने ही किया था। गुंजन कला मंच तथा राम सिंह एंड लोकगीत पार्टी के कलाकारों के माध्यम से बाल्मीकि रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव,अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा सहित मंदिर के व्यवस्थापक कैलाश द्विवेदी व महंत उमा शंकर दास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी