किसानों की खुशहाली के लिए हैं तीनों कृषि कानून : राजा बुंदेला

जागरण संवाददाता बांदा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों की खुशहाली के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:37 PM (IST)
किसानों की खुशहाली के लिए हैं तीनों कृषि कानून : राजा बुंदेला
किसानों की खुशहाली के लिए हैं तीनों कृषि कानून : राजा बुंदेला

जागरण संवाददाता, बांदा: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों की खुशहाली के लिए हैं। कृषि संबंधी सुधार किए गए हैं, जिससे अन्नदाता खुशहाल हों और खेती लाभकारी साबित हो। सरकार की मंशा है कि खेती में लागत कम आए और उत्पादन बढ़ने के साथ किसान को उसकी उपज का बेहतर मूल्य मिले। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि किसान दिनरात मेहनत करता है। उपज लेकर बाजार जाता है तो कोई पूछने वाला नहीं मिलता है। कहीं आलू सड़ता है तो कहीं टमाटर फेंकने को किसान मजबूर होता है। कर्ज लेकर खेती करने वाला किसान मजबूर होकर बेबसी में देखता रहता है। कृषि कानूनों के फायदे गिनाते हुए कहा कि बाजार की जानकारी के अभाव में बिचौलियों को लाभ मिलता है। भंडारण व बाजार जाने के इंतजाम में खर्च भारी पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए ही कृषि कानून में सुधार किया गया है। मंडियां बंद नहीं होंगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा।

पलायन रोकने की है पूरी कोशिश

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के 67 फीसद लोग पलायन कर रहे हैं। कोशिश है कि पलायन रोक सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाए। यहां मनोरंजन सेंटर खुलें, जिससे कलाकारों को मंच मिल सके। खेलों की व्यवस्था हो, जिससे नव युवकों को सीखने का मौका प्राप्त हो। बुंदेलखंड में 16 सौ करोड़ रुपये की सौगात दी जाएगी, जिसमें दूध डेयरी यूनिट का भी प्रविधान है। जहां ज्यादा पानी होगा, वहां प्लांट लगाया जाएगा। बांदा-खजुराहो मार्ग पर फूड प्रोसेसिग पार्क का निर्माण कराया जाएगा। गोरक्षा विभाग के ओमकार सिंह ठाकुर, विजय विक्रम, आयुष त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी