जउन जीते कै बाद करे विकास, वहिका देबे वोट

संवाद सहयोगी अतर्रा सेमरिया कुशल में दिनोंदिन चुनावी रंग चटख हो रहा है। अबकी बार अनुस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:26 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:26 PM (IST)
जउन जीते कै बाद करे विकास, वहिका देबे वोट
जउन जीते कै बाद करे विकास, वहिका देबे वोट

संवाद सहयोगी, अतर्रा : सेमरिया कुशल में दिनोंदिन चुनावी रंग चटख हो रहा है। अबकी बार अनुसूचित जाति महिला सीट पर छह महिलाएं प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। प्रचार व जनसंपर्क का सिलसिला तेज हो गया है, लेकिन मतदाता सेमरियाकुशल में विकास की कुशलता के लिये स्वावलंबी मुखिया को कमान सौपने की तैयारी में हैं। ताकि उनका प्रधान दूसरे के सहारे न रहकर खुद लीडरशिप कर गांव को उन्नति की उड़ान दे सके।

नरैनी विकास खंड की ग्राम पंचायत सेमरियाकुशल की अनुसूचित जाति महिला सीट में करीब तेरह सौ मतदाता हैं। गुरुवार को जागरण टीम ने चुनावी नब्ज टटोली। ब्लाक में चुनाव चिह्न मिलने के बाद गांव का चुनावी पारा भी गरम हो गया है। महिला सीट पर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में जीत के लिए कुछ प्रत्याशी व समर्थक अपनी-अपनी बात कर रहे थे। गांव के नत्थू ने नजदीक बैठे किद्दू, राजा, सुरेश व चुनबाद से कहा सब का कोऊ न कोऊ चुनाव लड़ावत हवै, हमै वहिका वोट दे का हैं जउन अपने मन से जीते कै बाद गांव का विकास करै। तभी साथ बैठा सुरेश बोल उठा कि सब अपनै-अपनै मतलब से चुनाव लड़त हवै। हर दा सहिन अब नहीं वोट डारे काए। अब यदा बहुत सोच समझ कै वोट डरबे। तब तक बगल में बैठे चुनबाद बोल पड़े, जउन लड़त हवै उनमा हमै या दैखै का है कि जउने प्रत्याशी कउनो के कहै मा जीते कै बाद न चलै। सबका बराबर ध्यान दे और विकास करै वही का वोट दे का है। सभी ने चुनबाद की बात में हामी भरते हुए एक साथ कहा कि वोट वही का दीन जई, जउन स्वयं जीतै कै बाद सबका विकास करी अउर सबकै मन के बात सुनै।

chat bot
आपका साथी