मौसम ने ली अंगड़ाई, गलन के साथ ठंडक आई

बलरामपुर : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व सर्द हवाओं ने लोगों को ठंडक का अहसास करा ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 11:25 PM (IST)
मौसम ने ली अंगड़ाई, गलन के साथ ठंडक आई
मौसम ने ली अंगड़ाई, गलन के साथ ठंडक आई

बलरामपुर : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व सर्द हवाओं ने लोगों को ठंडक का अहसास करा दिया है। गुरुवार सुबह से चल रही सर्द हवाओं से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। गलन के कारण ठिठुरते लोग अलाव सेंकने को मजबूर हो गए। हर कोई सिर से पैर तक गरम कपड़े पहनकर खुद को ठंड से बचाता नजर आया।गुरुवार सुबह मौसम ने एकाएक अंगड़ाई ली। तेज सर्द हवाओं से बढ़ी गलन के कारण लोग ठिठुरने लगे। सुबह के समय पूरी तरह बदली छायी रही। जिससे सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके। स्कूली बच्चे व कर्मचारी गरम कपड़ों से खुद को ढककर घर से निकले। वहीं चाय की दुकानों समेत कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव का उपाय करते दिखे। कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, बस स्टाप, रेलवे स्टेशन, अस्पताल परिसर समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंडक के कारण ठिठुरते दिखे। प्रशासन की ओर से अब तक कंबल वितरित किया गया और न अलाव की जलवाए गए। हालांकि ठंड बढ़ने के कारण गरम कपड़ों का बाजार जरूर गरम हो गया। ललिया संवादसूत्र के अनुसार पछुवा हवाओं ने क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ा दी है। विकासखंड हरैय्या सतघरवा में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। प्रमोद, मनीष, विनय, कृष्ण कुमार ने गरीबों को कंबल वितरित कराने व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग जिलाधिकारी से की है। सादुल्लाहनगर संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के सरायखास, नयानगर, रामपुर अरना, भूसी चौराहा, मद्दोघाट, गूमाफातमाजोत कस्बों में लोग अलाव का जुगाड़ करते दिखे। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाएंगे। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी