गर्मी से जनजीवन बेहाल, बढ़ी परेशानी

बलरामपुर : गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घरों से नि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 11:29 PM (IST)
गर्मी से जनजीवन बेहाल, बढ़ी परेशानी
गर्मी से जनजीवन बेहाल, बढ़ी परेशानी

बलरामपुर : गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी में लू के थपेड़े से बचने के लिए पुरुष व महिलाएं चेहरे व सिर को ढक कर बाहर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। बुधवार को गर्म व उमस से लोग बेहाल दिखे। जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम की मार से बचने के लिए घर-दफ्तर में लोग कूलर व एसी के सामने बैठे दिखे। दोपहर में सड़कें वीरान दिखी। इक्का-दुक्का लोग ही बाहर निकले। छुट्टी के बाद स्कूल से घर वापस लौट रहे बच्चे धूप से बचने के लिए छाता का सहारा लिया। तेज गर्म हवाओं से उड़ने वाली रेत भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में उल्टी-दस्त के अधिक मरीज आ रहे हैं। डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि लू से बचने के लिए धूप व गर्मी से बचें। बाहर निकलने से पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी फल का अधिक प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी