उतरौला पंप नहर में नहाते समय दो छात्रों की डूबने से मौत

उतरौला पंप नहर में नहाते समय बेपरवाही से मस्ती करना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:15 PM (IST)
उतरौला पंप नहर में नहाते समय दो छात्रों की डूबने से मौत
उतरौला पंप नहर में नहाते समय दो छात्रों की डूबने से मौत

बलरामपुर : उतरौला पंप नहर में नहाते समय बेपरवाही से मस्ती करना दो छात्रों को महंगा पड़ गया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे उतरौला कोतवाली के सुभाषनगर निवासी रोहित कौशल व रफीनगर के रितिक कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई। साथ गए दोस्तों के सामने जब दोनों नहर के पानी में समा गए, तो उनके होश उड़ गए। बदहवास साथियों ने भोजपुर के ग्रामीणों को जानकारी दी, तो दोनों का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय के छात्र रितिक व रोहित अपने तीन अन्य साथियों के साथ गौरा चौराहा क्षेत्र स्थित उतरौला पंप नहर में नहाने गए थे। नहाते समय सभी दोस्त आपस में मस्ती करते हुए सेल्फी व वीडियो बना रहे थे। इसी बीच रितिक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। डूबते देख रोहित उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते दोनों दोस्त नहर के पानी में डूब गए। साथ में नहा रहे अन्य दोस्त वहां से भागे-भागे बगल के भोजपुर गांव में पहुंचे। पांच दोस्त नहर में गए थे नहाने, मस्ती करते समय बेपरवाही से हुआ हादसा। ग्रामीणों को रितिक व रोहित के नहर में डूबने की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। प़ुलिस के पहुंचने तक ग्रामीणों ने दोनों के शव नहर से बाहर निकाल लिया। दो दोस्तों के नहर में डूबकर मरने की सूचना पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा चंद्रेश कुमार ने बताया कि दोनों शव परिवार वालों को दे दिया गया।

chat bot
आपका साथी