श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 20 घायल

बलरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ासबुजुर्ग में 10 घायलों का हुआ इलाज विधायक ने जाना हाल।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM (IST)
श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 20 घायल
श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 20 घायल

संवादसूत्र, उतरौला (बलरामपुर) :

सोमवार की देर रात सादुल्लाहनगर के कुसमौरा घाट पर गणपति प्रतिमा विसर्जित कर धुसवा गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 20 लोग जख्मी हो गए। घायलों में ज्योति पांडेय, शांति देवी, सुनीता, अर्जुन चौहान, मुस्कान, आशीष कुमार, शारदा देवी, कंचन, नीरज कुमार व ज्योति की नाजुक हालत को देखते हुए संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 10 घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ासबुजुर्ग में करने के बाद घर भेज दिया गया।

धुसवा गांव से गणपति की प्रतिमा लेकर ग्रामीण कुआंनो नदी के लिए शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर निकले थे। इनमें महिलाएं व युवतियां भी शामिल थीं। प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते समय कुसमौरा स्थित ईंट भट्ठे के मोड़ पर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। कुछ लोग ट्राली के नीचे दब गए जबकि कुछ ट्राली से दूर जाकर गिरे। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ लोग इलाज के लिए निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर गए। उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने सीएचसी पर जाकर घायलों का हालचाल लिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इनके इलाज में कोई कोताही न बरती जाए। विधायक ने घायलों के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. शोएब अहमद ने बताया कि 10 लोगों की स्थित नाजुक होने के कारण संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जो अब ठीक है। शेष घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी