संकल्प है खरा, धरा बनाएंगे हरा-भरा

नीम के पौधे रोपित किए गए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 12:18 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:05 AM (IST)
संकल्प है खरा, धरा बनाएंगे हरा-भरा
संकल्प है खरा, धरा बनाएंगे हरा-भरा

नीम से रहेगी निरोगी काया :

दिनोंदिन बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। अपने विद्यालय में नीम के पौधे रोपित कराए हैं। घर में भी नीम का पौधा लगाने के साथ सभी छात्र-छात्राओं को हरियाली बचाने की प्रेरणा देता रहता हूं। नीम के पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो हमारी काया को निरोगी बनाने में कारगर है।

-डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधक

शुद्ध प्राणवायु के लिए पौधारोपण जरूरी :

पेड़ों की अंधाधुंध कटान से जंगल वीरान होते जा रहे हैं। इस पर अंकुश न होने से प्राणवायु दूषित हो रही है। जो मानव जीवन के लिए हितकर नहीं है। सभी को अपने घर व आस-पड़ोस में एक पौधा हर हाल में लगाना चाहिए। मैं शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व सगे-संबंधियों को अधिक से अधिक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित करूंगा। क्योंकि वृक्षों से न सिर्फ हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा, बल्कि फलदार पौधे लगाने से इसका लाभ भी मिलेगा।

-भगवती प्रसाद शुक्ल, शिक्षक नेता

औषधीय पौधों से दूर होंगे विकार :

जंगल हमें शुद्ध प्राणवायु देने के साथ ही दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी प्रदान करते हैं। जिससे बनने वाली औषधियां असाध्य बीमारियों में रामबाण का काम करती हैं। इसलिए वनों को संरक्षित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। यदि हर व्यक्ति एक-एक पौधा लगाए तो पर्यावरण को असंतुलित होने से बचाया जा सकता है। मैं सभी को पौधे लगाने के बाद उनकी रक्षा के लिए प्रेरित करता रहूंगा। -शिवराम गुप्त, योग शिक्षक

एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य :

मैं प्रतिवर्ष विद्यालय में छायादार व फलदार पौधे लगाता हूं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करता हूं। धरा को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को साल में एक पौधा जरूर लगाने का संकल्प दिलाऊंगा। अगले साल छात्रों के साथ मिलकर वृहद पौधारोपण कराने का लक्ष्य है।

-आशीष उपाध्याय, विद्यालय प्रबंधक

chat bot
आपका साथी