पदाधिकारी को चुनाव लड़ने से पहले छोड़ना होगा पद

प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं को ही घोषित करने व चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:25 PM (IST)
पदाधिकारी को चुनाव लड़ने से पहले छोड़ना होगा पद
पदाधिकारी को चुनाव लड़ने से पहले छोड़ना होगा पद

बलरामपुर : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने में जुट गई है। प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं को ही घोषित करने व चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमरपाल मौर्य व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पियूष मिश्र ने की।

प्रदेश महामंत्री ने समन्वय समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी से तैयारियों की जानकारी ली। कहाकि व्यक्ति विशेष के लिए चुनाव में आकलन नहीं करना है। पार्टी कार्यकर्ता के लिए चुनाव में जाना है।

इस बार कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत सदस्य व प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। कार्यकारिणी के सदस्य, मंडल, बूथ अध्यक्ष चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें पहले पद छोड़ना होगा। प्रदेश महामंत्री का पार्टी कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैंसड़ी विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी, डीपी सिंह, अनूप चंद्र गुप्त, जगदंबा सोनकर, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जन्मेजय सिंह, डॉ. अजय सिंह पिकू, परमजीत सिंह, दयाराम प्रजापति, रमेश जायसवाल, जगदीश पासवान, रामदयाल यादव, रामकरन मिश्र, विष्णु देव गुप्त व रवि कुमार मिश्र मौजूद रहे।

मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए भटक रहे आवेदक

बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन करने की प्रक्रिया चलेगी। इस आशय का फरमान चुनाव आयोग पूर्व में ही जारी कर चुका है। इसी के तहत जिले की तीनों तहसीलों में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने समेत अन्य कार्यो के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं। सदर तहसील में आवेदकों से सीधे फॉर्म नहीं लिया जा रहा है, जिससे लोगों को भटकना पड़ रहा है।

सूची में नाम बढ़वाने का आवेदन लेकर आए सत्यवीर, रामशरण व तिलकराम ने बताया कि वोटर लिस्ट में गांव के कई लोगों के नामों में त्रुटियां हैं। साथ ही कई पात्रों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, लेकिन तहसील में फार्म लेने में आनाकानी की जा रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो केजी गुप्त का कहना है कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाना, घटाना व संशोधित से संबंधित आवेदन के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम को प्रार्थना पत्र दें। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी