बदली व गलन बरकरार, गरीबों को कंबल की दरकार

समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल नपाप ने सार्वजनिक स्थानों पर जलवाए अलाव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:22 PM (IST)
बदली व गलन बरकरार, गरीबों को कंबल की दरकार
बदली व गलन बरकरार, गरीबों को कंबल की दरकार

बलरामपुर : लगातार छाई बदली व कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है। रविवार को भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, दिनभर बदली व हवाओं ने गलन बढ़ा दी। जिले में बीते चार दिन से धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई है। लोग गली-चौराहों पर अलाव सेंकते नजर आए। तापमान अधिकतम 22 व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल की दरकार है। इस दिशा में जिला व नगर पालिका प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। इससे जरूरतमंद ठिठुरने को मजबूर हैं।

अलाव का लिया सहारा :

- नगर पालिका प्रशासन ने नगर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। वीर विनय चौराहा, गोंडा मार्ग, संतोषी माता मंदिर, भगवतीगंज चौराहा, पीपल तिराहा के पास रिक्शा चालकों व राहगीरों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

जरूरतमंदों को बांटे कंबल :

- कड़ाके की ठंड को देखते हुए साई सेवक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के सहयोगी शिवम मिश्र, अंकित त्रिपाठी व गौरव मिश्र ने शनिवार रात नगर के रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, वीर विनय चौराहा पर रिक्शा चालकों व फुटपाथ पर रात गुजारने वाले जरूरतमंदों कंबल वितरित किया। इससे पूर्व भी धीरू सिंह ने नगर के सभी वार्डो में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर चुके हैं।

रैन बसेरा की व्यवस्था :

- अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राहगीरों की सुविधा के लिए अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था नगरीय क्षेत्रों में की गई है। बस स्टॉप पर भी यात्रियों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। रजाई, गद्दा व अलाव की सुविधा है।

chat bot
आपका साथी