उन्नाव कांड पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बाद वह आराम से हाजिर हो जाते हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। पूर्व विधायक अनवर महमूद ने कहाकि थानों पर आमजन को न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित न्याय पाने के लिउ दर दर भटक रहे हैं। उन्नाव कांड की पीड़िता पर सुलह का दबाव बनाया जाता रहा। और पुलिस तमाशबीन बनी रही। जिसका परिणाम पीड़िता की मौत है। पूर्व विधायक जगराम पासवान ओंकार नाथ पटेल राकेश यादव इकबाल जावेद फ्लावर विकास मंत्री डिप्टी सिंह सैय्यद इंजीनियर बहलोल नियाजी आरके गुप्त नीरज शुक्ल आदिल हुसैन विजय मोर्य मोनू सिंह शाहिल खान सद्दाम खान डॉ. सिराजुद्दीन व विक्की वर्मा मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST)
उन्नाव कांड पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
उन्नाव कांड पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर : उन्नाव कांड की पीड़िता की दिल्ली में मौत के बाद लखनऊ में विधानसभा के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के धरना पर बैठते ही जिले में सपाइयों ने सदर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता पार्टी कैंप कार्यालय से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

जिलाध्यक्ष ने कहाकि प्रदेश में जंगलराज कायम है। बेटियां घर से निकलती हैं तो अभिभावक उनके लौटने तक चिता में रहते हैं। उन्नाव कांड पीड़िता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सपा सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी। कहाकि पुलिस आरोपितों को बचा रही है। तभी घटना को अंजाम देने के बाद वह आराम से हाजिर हो जाते हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। पूर्व विधायक अनवर महमूद ने कहाकि थानों पर आमजन को न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित न्याय पाने के लिउ दर दर भटक रहे हैं। उन्नाव कांड की पीड़िता पर सुलह का दबाव बनाया जाता रहा। पुलिस तमाशबीन बनी रही। जिसका परिणाम पीड़िता की मौत है। पूर्व विधायक जगराम पासवान, ओंकार नाथ पटेल, राकेश यादव, इकबाल जावेद फ्लावर, विकास मंत्री, डिप्टी सिंह, सैय्यद इंजीनियर, बहलोल नियाजी, आरके गुप्त, नीरज शुक्ल, आदिल हुसैन, विजय मौर्य, मोनू सिंह, शाहिल खान, सद्दाम खान, डॉ. सिराजुद्दीन व विक्की वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी