महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

झाकियों में दिखी भक्ति की झलक राज्यमंत्री पल्टूराम ने की महर्षि की पूजा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:25 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

बलरामपुर: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इसमें महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी झाकियों के माध्यम से उनके सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

तुलसीपार्क नई बस्ती स्थित शिव मंदिर पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि के साथ बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर, लव कुश, भारत माता, श्रीराम लक्ष्मण व माता सीता की झाकियों वाली शोभायात्रा अंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, सिटी पैलेस, बड़ा पुल चौराहा, चौक बाजार, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा होते हुए नई बस्ती स्थित शिव मंदिर पर पुन: पहुंची जहां पूजन-अर्चन के बाद इसका समापन कर दिया गया।

खास बात यह रही है कि शोभायात्रा में शामिल झाकियां भक्ति से ओतप्रोत दिखी। लोग जय गुरुदेव वाल्मीकि के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाते दिखे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष इशरत जमाल के प्रतिनिधि इकबाल जावेद ने वीर विनय चौराहे पर प्याऊ लगाया। यहां उनके सहयोगी समर जावेद, सानू सभासद, विकास मोदनवाल, इमरान, प्रशांत जायसवाल व फहीम मिष्ठान व शीतल जल पिलाया।

आयोजन समिति के पदाधिकारी गुदुन वाल्मीकि ने बताया कि मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। किशोरी लाल वाल्मीकि, राजन, राकेश, आजाद, माता प्रसाद रामू, पिटू, परमेश्वर, आकाश विनोद, मनोज मौजूद रहे।

समाज के लोग करें गर्व:

वाल्मीकि मुहल्ला में स्थित मंदिर में होमगार्ड राज्यमंत्री पल्टूराम ने महर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। समाज के लोगों को महर्षि वाल्मीकि का वंशज होने पर गर्व करने की बात कही। परमजीत सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, संजय शर्मा, बच्चा शुक्ल, आकाश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी