छात्राओं को आत्मरक्षा के बताए तरीके

छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में साहस का परिचय देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरविद मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने छात्राओं को यूपी 100 डायल ट्विटर सेवा व महिला हेल्पलाइन 1090 की बारे में जानकारी दी। साथ ही यूपी कॉप एप के माध्यम से मिलने वाले 27 प्रकार की नागरिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि अब छात्राएं बिना थाने का चक्कर लगाए अपना अभियोग पंजीकृत करा सकती हैं। पुलिस कर्मियों ने सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाने व उसमें छात्राओं से अपनी समस्या लिखकर डालने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:21 AM (IST)
छात्राओं को आत्मरक्षा के बताए तरीके
छात्राओं को आत्मरक्षा के बताए तरीके

बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देशन में नगर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की बारीकियां बताने के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में साहस का परिचय देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविद मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने छात्राओं को यूपी डॉयल 100, ट्विटर सेवा व महिला हेल्पलाइन 1090 की बारे में जानकारी दी। साथ ही यूपी कॉप एप के माध्यम से मिलने वाले 27 प्रकार की नागरिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि अब छात्राएं बिना थाने का चक्कर लगाए अपना अभियोग पंजीकृत करा सकती हैं। पुलिस कर्मियों ने सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाने व उसमें छात्राओं से अपनी समस्या लिखकर डालने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रेखा देवी ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी