नहीं चलेगी धांधली, समूह की महिलाएं परोसेंगी थाली

संयुक्त चिकित्सालय में प्रसूता को दिया गया भोजन ग्रामीण अस्पतालों में भी होगी शुरूआत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:59 PM (IST)
नहीं चलेगी धांधली, समूह की महिलाएं परोसेंगी थाली
नहीं चलेगी धांधली, समूह की महिलाएं परोसेंगी थाली

बलरामपुर : अस्पतालों में प्रसूता के निवाले पर डाका डालने वालों पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। 26 जून के अंक में प्रसूताओं को भूखा सुलाने वालों की उड़ी नींद शीर्षक से जागरण में खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की नींद खुली। इसके बाद नींद से जागे अफसरों ने महिला स्वयं सहायता समूहों को अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह की मौजूदगी में मां अंबे स्वयं सहायता समूह महुआ इब्राहिम की महिला समूह ने खाना परोसा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि अस्पतालों में भोजन बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को दी गई है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

-महिला अस्पताल में सीमा स्वयं सहायता समूह कोलवा, श्रीदत्तगंज में नंदा माता स्वयं सहायता समूह, रेहरा में अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह, उतरौला में तुलसी स्वयं सहायता समूह, पचपेड़वा में रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह, पचपेड़वा में रविदास आजीविका स्वयं सहायता समूह, महदेइया में आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह, हरैया में सुकन्या स्वयं सहायता समूह, कौवापुर में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, तुलसीपुर प्राथमिक में समय माता स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मरीजों को शर्म व संकोच से भी छुटकारा मिल जाएगा।

chat bot
आपका साथी