बढ़ेगा रोडवेज बसों का बेड़ा, खत्म होगी किल्लत

लंबी दूरी की सवारियों का इंतजारस्थानीय यात्रियों को ले जाने से इंकार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
बढ़ेगा रोडवेज बसों का बेड़ा, खत्म होगी किल्लत
बढ़ेगा रोडवेज बसों का बेड़ा, खत्म होगी किल्लत

बलरामपुर : वाहन किल्लत से जूझ रहे रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ने जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान यात्री कर के बचाव के लिए 15 बसों को ऑफ रूट कर चुका परिवहन निगम अब पुन: इन बसों का संचालन करने जा रहा है। इन बसों का संचालन तुलसीपुर, उतरौला, बहराइच सहित अन्य क्षेत्रीय मार्गों पर किया जाएगा। इससे यात्रियों को वाहन किल्लत से छुटकारा मिल जाएगी।

घंटों नहीं करना पड़ेगा इंतजार :

इस समय केवल 61 बसें संचालित हैं जिनमें अधिकांश लंबी दूरी के लिए ही चलाई जा रही है। कानपुर, दिल्ली, लखनऊ के मार्गों पर अधिकांश बसे चली जाती है। इसमें बढ़नी, गोंडा़, बस्ती, बहराइच, उतरौला जाने वाले यात्रियों को बसे नहीं मिल पाती है। कई बार तो परिचालक केवल कानपुर या लखनऊ के ही यात्रियों को बैठाते हैं और उसी रूट की लोकल सवारियों को बस से उतार देते हैं। इसके चलते यात्रियों व परिचालकों में अक्सर झंझट भी होता रहता है।

जिम्मेदार के बोल : सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्राम ने बताया कि यात्री कर बचाने के लिए रूट आफ की गई 15 बसों का संचालन पुन: करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। शीघ्र ही बढ़नी, गोंडा़, बस्ती, बहराइच, उतरौला सहित अन्य स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी