आरक्षण ने बढ़ाई गांवों में गर्मी, पचपेड़वा में प्रधान पद पर 116 आपत्ति

गैंसड़ी में 99 और सदर ब्लाक के प्रधान पद पर हुईं 97 शिकायतें निस्तारण की शुरू हुई कवायद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 10:38 PM (IST)
आरक्षण ने बढ़ाई गांवों में गर्मी, पचपेड़वा में प्रधान पद पर 116 आपत्ति
आरक्षण ने बढ़ाई गांवों में गर्मी, पचपेड़वा में प्रधान पद पर 116 आपत्ति

बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गर्मी गांवों में बढ़ने लगी है। ब्लाक प्रमुख, प्रधान, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्डो के आरक्षण की अंतिम सूची को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। सभी पदों के लिए 675 आपत्तियां लोगों ने की हैं। प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 615 शिकायतें आई हैं।

पचपेड़वा ब्लाक में सबसे अधिक 116 लोगों ने प्रधान पद के आरक्षण को चुनौती दी है। दूसरे नंबर पर गैंसड़ी में 99 और सदर ब्लाक में 97 ने शिकायत कर अनंतिम सूची पर सवाल उठाया है। मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अनंतिम सूची पर आपत्ति कर आरक्षण बदलवाने के लिए एक गांव से 20 लोगों ने अलग-अलग नामों से शिकायत की है। शिकायत करने वाले भी आरक्षण बदलने को लेकर सशंकित हैं। महेंद्र तिवारी व रामकुमार कहते हैं कि अफसर अपनी गलती छिपाने के लिए सूची में संशोधन करने से बचेंगे। यदि बदलाव नहीं किया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। इसी तरह का दावा अन्य लोग भी कर रहे हैं। दूसरी तरफ जिला स्तरीय कमेटी ने निस्तारण शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी श्रुति का कहना है कि सभी आपत्तियों का सत्यापन करने के बाद ही निस्तारित किया जाएगा। सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। प्रमुख पद आरक्षण बदलवाने को पांच शिकायतें :

- जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाक हरैया सतघरवा में 82, रेहराबाजार 32, गैंड़ासबुजुर्ग 14, श्रीदत्तगंज 41, तुलसीपुर 73, उतरौला में 63 लोगों ने आपत्ति की है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड के लिए 154 और तीन ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार लोगों ने आपत्ति की है। इसमें तुलसीपुर व सदर ब्लाक प्रमुख पद का आरक्षण बदलवाने को एक-एक ने शिकायत की है। श्रीदत्तगंज प्रमुख पद के लिए तीन आपत्तियां मिली हैं। सभी पदों के लिए कुल 675 लोगों ने आपत्ति की है।

chat bot
आपका साथी