12 मामलों में से चार का हुआ निस्तारण

बलरामपुर : जिले के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तुलसीपुर थाना में प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:22 PM (IST)
12 मामलों में से चार का हुआ निस्तारण
12 मामलों में से चार का हुआ निस्तारण

बलरामपुर : जिले के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तुलसीपुर थाना में पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर ¨सह ने फरियाद सुनी। छह मामलों में से मौके पर ही राजस्व से जुड़े दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फिरोज पप्पू, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी आर्य, गुरमुख ¨सह, मीरू शाह मौजूद रहे। महराजगंज तराई थाना में राजस्व से संबंधित दो फरियादी आए। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जो मौके पर जाकर निस्तारण करेगी। हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी ने बताया कि चार मामले आए थे। जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। दो के लिए राजस्व व पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई है।

chat bot
आपका साथी