फुलवरिया बाइपास पर ओवरब्रिज की मिली सौगात

ओवरब्रिज निर्माण के लिए मिले 33 करोड़ 93 लाख शहरवासियों को मिलेगी जाम से निजात

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 10:30 PM (IST)
फुलवरिया बाइपास पर ओवरब्रिज की मिली सौगात
फुलवरिया बाइपास पर ओवरब्रिज की मिली सौगात

बलरामपुर : फुलवरिया गांव के रेलवे उपरिगामी सेतु निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सदर विधायक पल्टूराम के प्रयास से फुलवरिया बाइपास पर ओवरब्रिज को शासन से मंजूरी मिल गई है। 33 करोड़ 93 लाख रुपये का आवंटन कर दिया है। इससे पूर्व फुलवरिया बाइपास मार्ग के चौड़ीकरण व सु²ढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ 85 लाख से अधिक धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है। बाइपास चौड़ीकरण व ओवरब्रिज बन जाने से शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

नगर के संतोषी माता मंदिर तिराहा व झारखंडी रेलवे क्रासिग पर ट्रेन आने के समय भारी जाम लग जाता है। आलम यह है कि यातायात को बहाल करने के लिए पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को घंटो मशक्कत करनी पड़ती है। इसका एकमात्र कारण ओवरब्रिज का न होना है। बाइपास मार्ग पर आवागमन शुरू कराने के लिए फुलवरिया गांव के पास रेल पटरी पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ओवरब्रिज बनने से पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर आवागमन शुरू होने से शहर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

चल रहा काम :

बहराइच से गोंडा मार्ग को जोड़ने वाले 8.44 किलोमीटर लंबे फुलवरिया बाइपास मार्ग के चौड़ीकरण व सदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ 85 लाख से अधिक धनराशि की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। सड़क सात मीटर चौड़ा करने के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ की पहली किस्त भी अवमुक्त हो चुकी है।

विकास के प्रति गंभीर सरकार :

सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि उप्र सरकार विकास के प्रति गंभीर है। सड़क के लिए बजट पहले मिल चुका है। पूर्व में ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव किया गया था। सरकार ने ओवरब्रिज के लिए 34 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्यदायी संस्था शुरू कर देगी।

chat bot
आपका साथी