नोडल अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की परखी हकीकत

जिले की नोडल अधिकारियों ने पचपेड़वा के ग्राम पंचायत इमलिया कोडर स्थित दीनदयाल शोध संस्थान पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। गांव में मिलने वाले सुविधाएं व संचालित योजनाओं का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:25 PM (IST)
नोडल अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की परखी हकीकत
नोडल अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की परखी हकीकत

बलरामपुर : जिले की नोडल अधिकारियों ने पचपेड़वा के ग्राम पंचायत इमलिया कोडर स्थित दीनदयाल शोध संस्थान पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। गांव में मिलने वाली सुविधाएं व संचालित योजनाओं का जायजा लिया। महिला नोडल अधिकारी हर्षिता माथुर, शुभी काकन व बीनू सिंह ने थारू बाहुल्य गांव इमलिया कोडर में कन्या सुमंगला, उज्ज्वला योजना, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन की स्थिति के बारे में लोगों से जानकारी हासिल की। गांव की महिलाओं के साथ बैठक कर उनको घरेलू हिसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। शराब बंदी, महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर आगे आने की बात कही। कहाकि आधी आबादी को जागरुक होने की जरुरत है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। प्रधानाचार्य रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि दीनदयाल शोध संस्थान में थारू महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई, डलिया, दोना व पत्तल बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं घर में कैद न रहे। अपने हुनर से परिवार के खर्च में सहयोग कर सके।

chat bot
आपका साथी