पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की जयंती

जिले भर में कार्यक्रमों की रही धूम गायत्री परिवार के रक्तदान शिविर में आगे आए 21 दानी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:30 PM (IST)
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की जयंती
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की जयंती

बलरामपुर : आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती जिले में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी, गैर सरकारी व शिक्षण संस्थानों में भाषण व विचार गोष्ठी का आयोजन कर नेताजी के जीवन आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया गया। गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। पार्टी कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहाकि नेताजी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो किया वह आसान नहीं था। इसी लिए आज पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है।

नगर के एमएलके महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, डॉ. एके द्विवेदी, मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, डॉ. डीडी तिवारी, डॉ. आलोक शुक्ल व डॉ. देवेंद्र चौहान ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संचालन डॉ. राजीव रंजन ने किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पराक्रम दिवस पर सिसई घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबुज सिंह, अक्षय शास्त्री, अंकित, पंकज, अमन, अमर मौजूद रहे। तुलसीपुर स्थित रामजानकी मंदिर सभागार में व्यापार मंडल ने नेताजी की जयंती मनाई। महामंत्री रूपचंद्र गुप्त व अध्यक्ष राम जी आर्य ने सुभाष चंद्र बोस के त्याग व बलिदान को याद किया। श्याम बिहारी अग्रहरि, विनय सेठी, जय सिंह, सुनील सोनी, दीपक चौरसिया, देवेंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्त, गुरुमुख सिंह, अरविद गुप्त मौजूद रहे।

21 लोगों ने किया रक्तदान :

नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जनपद प्रभारी संदीप जायसवाल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अशोक गुप्त व राम आधार गुप्त ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रक्तदाताओं ने गायत्री मंत्र से सामूहिक प्रार्थना की। डॉ. राकेश, डॉ. पारितोष व डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव की निगरानी में 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में संदीप जायसवाल, कृष्ण कुमार कश्यप, सुनील वर्मा, नीलम वर्मा, राकेश साहू, शिव कुमार कश्यप, अनुराग वर्मा, अजय सैनी, चेतराम यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। संचालन दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली, ओम प्रकाश, शिव कुमार सिंह, राधेगोविंद, रानी, रामदुलारी, पूनम मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी