देश को विकास के पथ पर ले जाना पीएम की प्राथमिकता

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोविड-19 के दौरान आत्म निर्भर भारत अभियान के माध्यम से विश्व में नया पहचान बना रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:07 AM (IST)
देश को विकास के पथ पर ले जाना पीएम की प्राथमिकता
देश को विकास के पथ पर ले जाना पीएम की प्राथमिकता

बलरामपुर : जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान अपने आप में एक बहुत बड़ी योजना है। जिसका मकसद दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम करना है। हमें अधिक से अधिक अपने जरूरतों की छोटी से छोटी वस्तुओं का निर्माण अपने देश में करना है। हम दूसरे देशों से रक्षा क्षेत्र व हवाई क्षेत्र में टेक्नोलॉजी को भी खरीद रहे हैं। जिससे भविष्य में देश में ही आधुनिक टेक्नोलॉजी को विकसित करके निर्माण कार्य किया जा सके। यह बात उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कही। कहा कि देश की युवा शक्ति का हमें सदुपयोग करते हुए आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाते हुए देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोविड-19 के दौरान आत्म निर्भर भारत अभियान के माध्यम से विश्व में नया पहचान बना रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों, किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि वह हर दूसरे दिन जिले के विकास कार्यों का जायजा जिलाधिकारी से लेते हैं। जिले में औद्योगिक ईकाई, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, ईंट भट्ठे, मैकेनिकल क्षेत्रों में दो लाख से अधिक लोग कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला महामंत्री रवि मिश्रा, कार्यालय प्रमुख आलोक रंजन, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व संदीप उपाध्याय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी