लाकडाउन, रात नौ से सुबह छह बजे तक बंदिशें प्रभावी

35 घंटे का कोरोना क‌र्फ्यू शुरू 19 अप्रैल प्रात सात बजे तक सभी बाजार बंद रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:08 AM (IST)
लाकडाउन, रात नौ से सुबह छह बजे तक बंदिशें प्रभावी
लाकडाउन, रात नौ से सुबह छह बजे तक बंदिशें प्रभावी

बलरामपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात में कोरोना क‌र्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। रविवार को पूरे जिले में बाजार बंद रहेगा। अन्य दिनों में कोई साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। प्रतिदिन रात नौ से सुबह छह बजे तक कोरोना क‌र्फ्यू लगा रहेगा। सुबह छह बजे के पश्चात ही दुकानें खुलेंगी।

जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि रात्रि कालीन कोरोना क‌र्फ्यू का पालन सख्ती से किया जाएगा। रात नौ बजे से पहले सभी लोग अपनी दुकानें बंद कर लें जो सुबह छह बजे के बाद ही खोलेंगे। दवा, फल, सब्जी की दुकानें, दूध, डेयरी, रेस्टोरेंट और भोजनालय को छोड़कर समस्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगी। बताया कि शनिवार को रात आठ से 19 अप्रैल प्रात: सात बजे तक 35 घंटे का कोराना क‌र्फ्यू लगेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, पंचायत चुनाव से जुड़ी पोलिग पार्टियां, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई कर्मियों के अतिरिक्त कोई अन्य आवागमन नहीं होगा।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मास्क चेकिग अभियान चलेगा। पहली बार बिना मास्क के मिलने पर 1000 रुपये की वसूली की जागी। दूसरी बार पकड़े जाने पर अधिकतम 10 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। जुर्माना से बचने के लिए सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। कहाकि पूर्व में साप्ताहिक बंदी के लिए जारी किए गए आदेश को निरस्त कर दिया गया है। सिर्फ रविवार को ही बाजार बंद रहेगा।

पचपेड़वा में 21 केस समेत 57 मिले नए संक्रमित :

मास्क न लगाने की लापरवाही से संक्रमितों के निकलने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। शनिवार को 57 पाजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक संक्रमित पचपेड़वा से है जहां 21 संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा नगर के पूरबटोला में भी छह केस निकले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को 57 संक्रमित मिले हैं। इनमें पचपेडÞ़वा में 21, नगर के पूरब टोला में छह, खलवा में तीन, पहलवारा व उतरौला में दो-दो समेत अन्य 31 स्थानों पर एक-एक पाजिटिव निकले हैं। अब तक 3134 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 40 की मौत हो गई। 2452 स्वस्थ हो गए। 642 केस एक्टिव हैं।

रेमिडिसिवर की 112 डोज मिली :

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी ड.विजय बहादुर सिंह ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए 10 अतिरिक्त जांच टीमें गठित की गई हैं जो विभिन्न मुहल्लों में जाकर संदिग्ध संक्रमितों के नमूने लेंगी। इनके अलावा रेमिडिसिवर के 112 डोज मिल गई। साथ ही अन्य चिकित्सीय सामानों की आपूर्ति की जा रही है।

chat bot
आपका साथी