आस्था..उल्लास..और जश्न में डूबी छोटी काशी

घर-घर दीप जलाकर हुई आतिशबाजी दूसरे दिन भी बधाई संदेशों का चला दौर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:08 AM (IST)
आस्था..उल्लास..और जश्न में डूबी छोटी काशी
आस्था..उल्लास..और जश्न में डूबी छोटी काशी

बलरामपुर : रामनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की खुशी में छोटी काशी बलरामपुर भी देर रात तक झूमती रही। शहर में दिवाली जैसा माहौल रहा। लोगों ने अपने घरों को दीये व झालरों से रोशन किया। खुशियों के दीप जलाने के साथ जमकर आतिशबाजी हुई। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी उत्साह से लबरेज दिखे। चारों तरफ भगवान राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रसाद वितरण व मिठाई बांटने की रामभक्तों में होड़ रही। दूसरे दिन गुरुवार को भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश का दौर चलता रहा। गूंजी श्रीराम स्तुति व विजय महामंत्र :

-शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में महंत मिथिलेश नाथ योगी के निर्देशन में दीपोत्सव मनाया गया। दीपों से जय श्रीराम की आकृति व सूर्यकुंड के चारों तरफ बिखरी दीपों की रोशनी ने सभी को आह्लादित कर दिया। नगर के श्री महादेव झारखंडी साईंनाथ दरबार में श्रीराम की स्तुति व विजय महामंत्र Xह्नह्वश्रह्ल;श्रीराम जय राम जय जय राम' की धुन पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर दीप जलाए गए। साईंनाथ दरबार ट्रस्ट के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अगुवाई में मंदिर को दीपों से सजाया गया। घर-घर जले खुशियों के दीप :

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर निर्माण का शिलापूजन होने के बाद लोगों का उत्साह उफान पर पहुंच गया। महिलाओं व युवतियों ने घरों में रंगोली से श्रीराम व अयोध्या मंदिर की आकृति बनाकर अपनी आस्था व खुशी व्यक्त की। चारों तरफ भगवान राम के जयकारे गूंजते रहे। सदियों पुराना स्वप्न पूर्ण होने की बेला पर घर-घर दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। भैंसहवा घाट पुल पर उमेश तिवारी की अगुवाई में दीपदान किया गया।

chat bot
आपका साथी