ललिया के थानेदार व मथुरा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए फेरबदल किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:03 AM (IST)
ललिया के थानेदार व मथुरा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ललिया के थानेदार व मथुरा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

संवाद सहयोगी, रानीखेत : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता से संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान रानीखेत शाखा के लिए हुए चुनाव में गुंजन उपाध्याय को अध्यक्ष तथा लाल सिंह को मंत्री चुना गया।

रोडवेज कार्यशाला परिसर स्थित सभागार में चुनाव प्रभारी उमेश चंद्र भट्ट व गोविंद प्रसाद टम्टा की मौजूदगी में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। परिषद के द्विवर्षीय चुनाव में शाखा का गठन किया गया। इसमें गुंजन उपाध्याय को अध्यक्ष, लाल सिंह फत्र्याल शाखा मंत्री, मदन सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, मनोहर सिंह रावत व प्रमोद जोशी क्षेत्रीय सदस्य चुने गए। इसके अलावा शंकर दत्त्त जोशी व आनंद पपनै को उपाध्यक्ष, अशोक अधिकारी व जगदीश पुजारी संयुक्त मंत्री, नंदन सिंह संगठन मंत्री, भुवन शर्मा संप्रेक्षक बनाए गए। जीवन सिंह देव, हीरा सिंह, लोकपाल सिंह, राजेंद्र भंडारी व गोविंद सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान विनोद कुमार, दर्शन सिंह, राम सिंह, केके गुप्ता, सुरेश जोशी, रमा देवी, मीरा जोशी, कौशल्या रजवार, विपिन तिवारी व रवींद्र बजेठा आदि मौजूद रहे। नवगठित कार्यकारिणी ने कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी