वसंतकालीन गन्ना बोआई की दी जानकारी

इसमें किसानों को वसंतकालीन गन्ना बोआई की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM (IST)
वसंतकालीन गन्ना बोआई की दी जानकारी
वसंतकालीन गन्ना बोआई की दी जानकारी

बलरामपुर : बलरामपुर चीनी मिल अधिकारियों ने बसंतपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों को वसंतकालीन गन्ना बोआई की जानकारी दी गई।

यूनिट हेड प्रवीन गुप्त ने कहाकि किसान नकदी फसल के रूप में अच्छी पैदावार के लिए 0118 प्रजाति के गन्ना का चयन करें। तकनीकी विधि से बोआई करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वसंतकालीन बोआई करने के लिए मृदा जांच व गहरी जोताई के साथ सड़ी देशी गोबर की खाद का प्रयोग करें।

महाप्रबंधक गन्ना श्याम सिंह ने बताया कि 0238 व 0118 गन्ने की बोआई करने पहले बीज शोधन करना चाहिए। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लाल सड़न रोग से बचने के लिए फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। सहायक गन्ना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने ट्रेंच विधि बोआई की जानकारी दी। बड़कऊ यादव, प्रमोद तिवारी, बाबा, दिनेश कुमार व रामदेव मौजूद रहे।

पशुपालक परेशान, विभाग बेफिक्र

बलरामपुर : खुरपका मुंहपका रोग से बचाव के लिए आई वैक्सीन अधोमानक निकलने के बाद टीकाकरण तो रुक गया है, लेकिन पशुपालकों की चिता बढ़ गई है। कारण पशुपालन विभाग यह गलत वैक्सीन साढ़े तीन लाख से अधिक पशुओं को लगा चुका है। अब वैक्सीन खराब निकलने की सूचना से पशुपालकों की बेचैनी बढ़ गई है। उन्हें चिता सता रही है कि उनकी गाय-भैस किसी रोग की शिकार न हो जाए। उधर पशुपालन विभाग के अधिकारी टीकाकरण को रोकने के बाद ऊपर से नए शासनादेश का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नई वैक्सीन खरीदने के बाद दोबारा टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी