अंतिम समय तक पर्चा खरीदने को डटे रहे दावेदार

जिला पंचायत सदस्य 22 बीडीसी 126 व सदस्य ग्राम पंचायत के 1275 और प्रधान के लिए 72 लोगों ने खरीदे पर्चे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:39 PM (IST)
अंतिम समय तक पर्चा खरीदने को डटे रहे दावेदार
अंतिम समय तक पर्चा खरीदने को डटे रहे दावेदार

बलरामपुर : जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदार नामांकन पत्रों की खरीदारी करने के लिए अंतिम दिन भी जुटे रहे। गुरुवार को नौ ब्लाकों में 1495 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 22 दावेदार ने पर्चा लिया। नामांकन फार्म खरीदने के बाद दावेदारों ने जमा करने के लिए लंबी कतार लग गई।

जिला पंचायत सदस्य पद के रिटर्निग आफिसर पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के कुल 40 सीटों पर अब तक 933 पर्चे बेचे जा चुके हैं। सभी नौ ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 72, ग्राम पंचायत सदस्य के 1275 व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर 126 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रधान पद पर 14, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 215 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 14 नामांकन पत्र लोगों ने खरीदे हैं।

एडीओ पंचायत रेहराबाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद पर सात, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 185 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 20 दावेदारों ने पर्चे खरीदे। उतरौला ब्लाक में ग्राम प्रधान के सात, सदस्य ग्राम पंचायत 129, बीडीसी के नौ पर्चे बिके। गैंड़ासबुजुर्ग में ग्राम प्रधान के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के 51 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच पर्चे बिके।

बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर आठ, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 106 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नौ पर्चों की बिक्री हुई। एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान के चार, सदस्य पंचायत के 127 व बीडीसी के 15 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है।

बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि प्रधान के 13, पंचायत सदस्य के 280 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 पर्चो की बिक्री हुई है। पचपेड़वा बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रधान के नौ, ग्राम पंचायत सदस्य के 129 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 26 पर्चे बेचे गए। एडीओ पंचायत गैंसड़ी राधेश्याम ने बताया कि प्रधान पद पर चार, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 53 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के पांच नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। नामांकन फार्म खरीदने व दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण दावेदारों की पूरे दिन भीड़ लगी है।

chat bot
आपका साथी