स्वस्थ होने वालों का टूटा रिकार्ड,178 ने जीती जंग

सोमवार को 178 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
स्वस्थ होने वालों का टूटा रिकार्ड,178 ने जीती जंग
स्वस्थ होने वालों का टूटा रिकार्ड,178 ने जीती जंग

बलरामपुर : कोरोना संक्रमण से जूझ रहे जिलेवासियों के लिए सुखद खबर है। सोमवार को 178 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दे दी जो अब तक सबसे अधिक आंकड़ा है। सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह ने बताया कि नगर के चार लोगों सहित 11 और संक्रमित मिले हैं। इनमें नगर के पूरबटोला, कालीथान, नरायनपुर व जुर्मनी खुर्द के दो-दो लोग व लक्ष्मणपुर का एक व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 1520 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1359 स्वस्थ हुए हैं, जबकि 23 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 138 केस एक्टिव हैं।

chat bot
आपका साथी