दो पक्षों में हुए विवाद में चले ईंट, 28 हुए घायल

बलरामपुर : कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी में शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद में द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM (IST)
दो पक्षों में हुए विवाद में चले ईंट, 28 हुए घायल
दो पक्षों में हुए विवाद में चले ईंट, 28 हुए घायल

बलरामपुर : कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी में शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने मकान के छत से जमकर ईंट बरसाए जिसमें सात लोगों के सिर फट गए। दूसरे पक्ष के भी आठ लोग जख्मी हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

शनिवार की सुबह गांव में सन्नाटा दिखा। हनुमान प्रसाद ने बताया कि उसका भतीजा गोपी किशन घर के सामने गली में शौच को गया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के आरोपित से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के छतों से ईंट फेंकने लगे। जिसमें जगमोहन, नानबाबू, जमुना प्रसाद, चंद्रा देवी, बिहारी लाल, गपोली व हनुमान प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के जिबराइल का आरोप है कि उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर मारपीटा। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक जेबी ¨सह ने बताया कि हनुमान प्रसाद की तहरीर पर 20 लोगों को नामजद किया गया है। आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि दूसरा पक्ष ही आक्रामक था। जो पीड़ित था उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी