संचारी अभियान के साथ तीन दिन चलेगा वृहद सफाई अभियान

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव व नगर में सैपंलिग कराई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:07 AM (IST)
संचारी अभियान के साथ तीन दिन चलेगा वृहद सफाई अभियान
संचारी अभियान के साथ तीन दिन चलेगा वृहद सफाई अभियान

बलरामपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व कोविड-19 को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त देवीपाटन महेंद्र कुमार ने की। बैठक में सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों व गांवों में तीन दिन वृहद सफाई अभियान चलाने व संक्रमण को रोकने के लिए सैंपलिग कराने पर जोर दिया गया।

आयुक्त महेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ के मौसम में बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। इन्हें रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को तीन दिन वृहद रूप से सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने डीपीआरओ व अधिशासी अभियंता जल निगम को लोगों को स्वच्छ जल की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक गांव, नगर पालिका व पंचायत में प्रत्येक वार्ड में सैंपलिग की जाए। ब्लॉक के चिकित्साधिकारी को शत प्रतिशत गांवों में सैंपलिग कराने के निर्देश दिया गया। नोडल अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व कोविड-19 के संबंध में डब्ल्यूएचओ से फीडबैक लिया। बैठक में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, डिप्टी सीएमओ एके सिघल, बीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, डीपीआरओ निलेश सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम, समस्त ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत, समस्त ब्लॉकों के चिकित्साधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी