एल-टू अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, 65 नए पॉजिटिव

74 हुए स्वस्थ 843 केस एक्टिव व अब तक 107 की हो चुकी है मौत संवादसूत्र बलरामपुर जिला प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:27 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:27 PM (IST)
एल-टू अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, 65 नए पॉजिटिव
एल-टू अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, 65 नए पॉजिटिव

74 हुए स्वस्थ, 843 केस एक्टिव व अब तक 107 की हो चुकी है मौत संवादसूत्र, बलरामपुर :

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भले ही सुधार का दावा कर रहा है, लेकिन एल-टू अस्पताल की स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। संयुक्त अस्पताल परिसर में स्थित एल-टू हास्पिटल में सब संसाधन होने के बावजूद चिकित्सकों व कर्मियों की लापरवाही के चलते मौतें नहीं थम रही हैं। बुधवार को एक महिला ने और दम तोड़ दिया। उधर 65 नए पॉजिटिव मिले हैं। गांवों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइजेशन शुरू किया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उतरौला के पटेलनगर निवासिनी प्रभावती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें कल भर्ती कराया गया था। इनके अलावा 65 नए केस मिले हैं। नए मिले सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। उधर संक्रमित चल रहे 74 लोग स्वस्थ हो गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक 6181 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 107 लोगो की मौत हो चुकी है। 5231 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 843 केस एक्टिव हैं। 19 विचाराधीन कैदी हुए रिहा :

-जेल में संक्रमण को देखते हुए 19 कैदी जमानत पर रिहा कर दिए गए हैं। प्रभारी जेलर अयोध्या सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अब तक 19 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है। संक्रमित कैदियों की देखरेख के लिए जेल में कोविड स्पेशल अस्पताल बनाया गया है। पांच संक्रमित कैदियों का उपचार चल रहा है। लक्षण होने पर पीआरडी जवान जरूर कराएं जांच :

-जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने पीआरडी जवानों को वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोविड-19 के लक्षण होने पर जांच कराने का निर्देश दिया है। कहा कि पीआरडी जवान अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवाएं। सभी ब्लाक कमांडर पीआरडी जवानों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। जिन जवानों का टीकाकरण हो जाए, वह उनकी रिपोर्ट अपने पास रखेंगे। जांच एवं टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित पीआरडी जवान के विरुद्ध पीआरडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी