लोक कल्याण को समर्पित है संतों का जीवन : बलरामपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ब्रह्मलीन महंत की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमछ्वागवत कथा के समापन पर शक्तिपीठ देवीपाटन पर बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 02:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:38 AM (IST)
लोक कल्याण को समर्पित है संतों का जीवन : बलरामपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लोक कल्याण को समर्पित है संतों का जीवन : बलरामपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बलरामपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम तुलसीपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत कथा के समापन पर पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत महेंद्र नाथ लोक कल्याण के लिए कार्य करते थे। आज उन्हीं की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं।कहा कि संतों का जीवन ही लोक कल्याण के लिए होता है। वह अपने कर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति करता है।

लोक कल्याण का सर्वाधिक महत्व है। धर्म का उद्देश्य लोक कल्याण है। भारत के पूज्य संतों, साधुओं, योगियों ने अपना पूरा जीवन समाज व लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वही कड़ी यहां पर आज भी देखने को मिलती है। कहाकि जब हम लोक कल्याण के लिए कार्य करते हैं, तो वह हमें अमरता की ओर ले जाता है। जब हम परंपरागत संस्कृति का हृास करते हैं, तो मृत्यु की ओर अग्रसर करता है। सात दिन से यहां पर संतों की उपस्थिति में चल रहे भागवत कथा को सुनकर लोगों ने अपने जीवन को धन्य बना लिया है। ब्रह्मलीन महंत के लोक कल्याण कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य मिथलेश नाथ योगी कर रहे हैं। ऐसा मेरा मानना है कि वह इसको अनवरत जारी रखेंगे।

अर्पित किए श्रद्धा-सुमन 

मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर सबसे पहले आदिशक्त मां पाटेश्वरी की आराधना की। श्रद्धांजलि सभा में कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास, संत बालकदास, महंत सुरेश दास, जयबक्स दास, नेपाल के योगी नारायन नाथ, महंत राम मिलन दास, सूरतनाथ के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, पूर्व कुलपति यूपी ङ्क्षसह, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र ङ्क्षसह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैंसड़ी विधायक शैलेश कुमार ङ्क्षसह शैलू, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह, डीपी ङ्क्षसह मौजूद रहे। 

गर्मजोशी से हुआ स्वागत

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में बने हेलीपैड पर उतरा। जहां महंत मिथलेश नाथ योगी की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। 

बुधवार को विकास की समीक्षा करेंगे योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पुलिस लाइन में बलरामपुर व गोंडा जिले के अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सिद्धार्थ नाथ ङ्क्षसह व जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान मौजूद रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी