पीपल के पेड़ में फंसा मिला नाले में बहे मासूम का शव

क्षेत्र के चौधरीडीह गांव के मजरे झरिहाडीह में शुक्रवार की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:30 PM (IST)
पीपल के पेड़ में फंसा मिला नाले में बहे मासूम का शव
पीपल के पेड़ में फंसा मिला नाले में बहे मासूम का शव

बलरामपुर : क्षेत्र के चौधरीडीह गांव के मजरे झरिहाडीह में शुक्रवार की शाम हेंगहा पहाड़ी नाले में बहे आठ वर्षीय प्रिस का शव शनिवार को सुल्ताना कला गांव के पास पीपल के पेड़ में फंसा मिला। मासूम का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिवारजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के पिता जगदंबा ने बताया कि शुक्रवार को प्रिस हेंगहा पहाड़ी नाला के किनारे खेत की रखवाली करने गया था। पहाड़ी नाल में उफान देखने लगा। इसी बीच पैर फिसल जाने से वह नाले में गिर गया। तेज उफान होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। मदद के लिए प्रिस ने गुहार लगाई, जिस पर काफी दूरी पर जानवर चरा रहे कुछ बच्चे आवाज की तरफ दौड़े। तब तक प्रिस उफान में बह गया। बच्चों ने गांव आकर घटना के बारे में जानकारी दी। हेंगहा नाला के किनारे खेत की रखवाली कर रहा था प्रिस, परिवार में मचा कोहराम। परिवारजन एवं ग्रामीणों ने नाले के किनारे प्रिस की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। रात भर खोजबीन के बाद शनिवार सुबह करीब पांच बजे सुल्ताना कला गांव के पास गिरे पीपल के पेड़ में प्रिस का शव फंसा मिला। प्रिस का शव मिलने की जानकारी होते ही उसकी मां रीना देवी बेहोश हो गई। भाई गिरिजेश, प्रमेश, अंशू, बहन पूजा व पूनम का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।

chat bot
आपका साथी