आक्सीजन न मिलने से बच्चे की मौत, नाराज तीमारदारों ने ईएमटी को पीटा

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:47 PM (IST)
आक्सीजन न मिलने से बच्चे की मौत, नाराज तीमारदारों ने ईएमटी को पीटा
आक्सीजन न मिलने से बच्चे की मौत, नाराज तीमारदारों ने ईएमटी को पीटा

बलरामपुर : जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती एक बच्चे को बहराइच के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस में आक्सीजन की सुविधा न होने के कारण रात में उसे नहीं ले जाया जा सका। सुबह आक्सीजन की व्यवस्था हुई तो उसकी हालत और बिगड़ गई। इससे नाराज तीमारदारों ने एंबुलेंस कर्मी मनोहरलाल को पीट दिया। बाद में बच्चे की मौत भी हो गई। साथी कर्मी की पिटाई के बाद एंबुलेंसकर्मियों में आक्रोश पैदा हो गया। एंबुलेंस कर्मियों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।

तुलसीपुर के लालाजोत कोड़री निवासी अमन मिश्र की पत्नी प्रीती मिश्रा का प्रसव हुआ था। हालत बिगड़ने पर नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया। डा.महेश वर्मा ने बच्चे को बहराइच के लिए रेफर किया। एंबुलेंस में आक्सीजन सिलिडर न होने के कारण परिवारीजन रात में बच्चे को बहराइच नहीं ले गए। हालत बिगड़ती गई। सुबह अस्पताल से आक्सीजन सिलिडर दिया गया तो एंबुलेंस चालक ने बहराइच ले चलने को कहा। यह सुनते ही तीमारदारों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तीमारदारों का आरोप था कि रात में सिलिडर नहीं था। सुबह कैसे आया। एंबुलेंस कर्मी ने सफाई देनी चाही कि अस्पताल से अभी मिला है, लेकिन शोरगुल में उसकी आवाज दब गई। बाद में बच्चे की मौत हो गई। एंबुलेंस कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि 52 एंबुलेंस में आक्सीजन नहीं है तो फिर कर्मचारी कहां से लाएं। नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक का कहना है कि मारपीट नहीं हुई है। मामूली कहा सुनी हुई है। जांच की जा रही है। जिसे दी थी सिलिडर देने की जिम्मेदारी, वह हुआ गायब

भले ही आक्सीजन न मिलने के मामले में एंबुलेंस कर्मी पिट गया, लेकिन इसका असली दोषी एक स्वास्थ्य कर्मी था जिसे सिलिडर देने को कहा गया था। यह स्वास्थ्य कर्मी रात में ही मोबाइल बंद कर गायब हो गया। इस कारण बच्चे की जान चली गई और एंबुलेंस कर्मी बेवजह पिट गया।

chat bot
आपका साथी