55 घंटे सन्नाटा के बाद आज खुलेंगी दुकानें

मंगलवार साप्ताहिक बंदी निरस्त करने की व्यापारियों ने मांग उठाई। साथ ही व्यापार मंडल पदाधिकारी डीएम से वार्ता करने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:40 PM (IST)
55 घंटे सन्नाटा के बाद आज खुलेंगी दुकानें
55 घंटे सन्नाटा के बाद आज खुलेंगी दुकानें

बलरामपुर : कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते तमाम गतिविधियों पर लगाया गया 55 घंटे का प्रतिबंध सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो गया। दुकानें व बाजार पूर्व की तरह खुलेंगे, लेकिन मास्क व शारीरिक दूरी का पालन सख्ती से करना होगा। बिना मास्क वालों से 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। रविवार को भी नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंदी का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर व गांव की गलियों में पुलिसकर्मी गश्त करते दिखे। इस दौरान मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप व चिकित्सालय खुले रहे। पुलिस कर्मी लोगों से बिना काम के घर से बाहर न निकलने की अपील करते दिखे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

नगर के वीर विनय चौराहा, मुख्य बाजार, भगवतीगंज व पहलवारा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रही। जो बाइक व वाहन से निकलने वालों को रोककर उनसे पूछताछ करती दिखी। बिना काम के घरों से बाहर न निकलने, समूह में न एकत्र होने व मास्क लगाने का संदेश पुलिस वाहनों से प्रसारित किया जाता रहा। सख्ती के कारण सड़कों पर आवागमन कम दिखा। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने मुख्य बाजार का भ्रमण कर जायजा लिया। तुलसीपुर, उतरौला, गैंसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर व महराजगंज तराई समेत अन्य बाजार बंद रहे।

निरस्त हो साप्ताहिक बंदी : प्रदेश सरकार ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को सब बंद रखने का निर्णय लिया है। इस पर व्यापारियों ने मंगलवार व शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी को निरस्त करने की मांग की है। व्यापारी प्रशांत गुप्त, अमरेंद्र मिश्र, तालिब हुसैन, अशरफ अली व बब्लू सिंह का कहना है कि वर्तमान में दो दिन साप्ताहिक बंदी तय है। अब दो दिन सरकार ने बढ़ा दिया है, तो चार दिन बाजार बंद हो जाएगा। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहाकि जिलाधिकारी से वार्ता कर व्यापारियों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी