बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:33 PM (IST)
बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल
बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल

बलरामपुर : क्षेत्र के विशुनपुर खैरहनिया गांव में घर के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में तीन महिलाओं समेत दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोयला देवी की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।

विशुनपुर खैरहनिया निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके घर का बंटवारा पूर्व में हो चुका है। शनिवार को तुलसीराम अपने भाई ननके, बेटों प्रमोद, अजय, पिटू व पत्नी मन्ना के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर पुन: बंटवारे के लिए विवाद करने लगा। विरोध करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें राजेंद्र प्रसाद, पिता बिद्रा प्रसाद, बड़े भाई वीर बहादुर, राजकुमार, कोयला देवी, राजकुमारी व सोनी देवी को चोट आई है। सभी को घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया गया। कोयला देवी की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दस लोग घायल हुए हैं। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हाईटेंशन तार की चिगारी से चार बीघा गन्ना जला

बलरामपुर : क्षेत्र के ग्राम सभा इटवा में शुक्रवार की रात हाईटेंशन विद्युत तार की चिगारी से चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित अधीनपुर निवासी राजेंद्र यादव व केरोडीह के डिप्टी शुक्ल ने बताया कि मनकापुर से रेहराबाजार विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन उन दोनों के खेत के ऊपर से गुजरी है।

शुक्रवार की रात तार से निकली चिगारी खेत में गिरने से आग लग गई। अग्निकांड में दोनों किसानों की दो-दो बीघा फसल जल गई। पीड़ितों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। राजस्व निरीक्षक मुहम्मद बशीर ने बताया कि लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।

chat bot
आपका साथी