सड़क हादसे में युवक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मनोज को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:30 PM (IST)
सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत

बलरामपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर-बढ़नी स्थित चैपुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मनोज को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

चैपुरवा निवासी किशोरी ने बताया कि उसका बेटा मनोज मंगलवार को रहमरवा सहजनहवा जाने के लिए बाइक से निकला था। गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच बीघा गन्ना राख

बलरामपुर : महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के परसिया कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में पुत्तन तिवारी का पांच बीघा गन्ना राख हो गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुत्तन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अचानक खेत से आग की लपटें उठने लगीं। मदद की गुहार पर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बाद खेत की आग बुझी, लेकिन तब तक पांच बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई। लेखपाल ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो गिरफ्तार

बलरामपुर : क्षेत्र के ग्राम पटखौली गांव के पास कवही नाला से अवैध बालू खनन कर रहे दो लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कोतवाली गैंसड़ी के विशुनपुर कला निवासी राम प्रकाश व देवी साई डिहवा निवासी कल्प हुसैन को पकड़ा है। बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर आरोपितों जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी