जेवर चुराकर भागे आरोपितों का पता लगाने में पुलिस नाकाम

नगर क्षेत्र के सराफा व्यवसायी के यहां से तीन लाख से अधिक रुपयों के जेवर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:58 PM (IST)
जेवर चुराकर भागे आरोपितों का पता लगाने में पुलिस नाकाम
जेवर चुराकर भागे आरोपितों का पता लगाने में पुलिस नाकाम

उतरौला (बलरामपुर): नगर क्षेत्र के सराफा व्यवसायी के यहां से तीन लाख से अधिक रुपयों के जेवर चुराकर भागे आरोपितों का पता 10 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई है। चोरों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा उसी दिन दर्ज किया गया था। आर्यनगर ज्वाला देवी मंदिर के पास मुख्य राजमार्ग के बगल स्थित ननकन सोनी की दुकान से दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। चोरों ने 67 ग्राम सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसी कैमरों से आरोपियों के फुटेज निकलवाने के बाद शिनाख्त के लिए भेज दिया था।

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान करने के लिए मुख्य मार्ग पर लगे सभी सीसी कैमरों से बाइक का नंबर निकाला गया है। इससे उसके मिलने-जुलने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। चोरों की तलाश के लिए सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी।

मारपीट में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल

तुलसीपुर (बलरामपुर) :

क्षेत्र के बिलोहा बनकसिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में राधिका, कलावती, चिन्नू, सुमन, रामप्यारी, धनीराम, राजकेसरी व निरंजन घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव निवासिनी राधिका ने बताया कि जमीनी मुकदमे को लेकर विपक्षी मिटू पाल ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिलाओं व पुरुषों को जमकर मारा-पीटा। इससे उनके सिर, हाथ-पैर व पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। जान से मारने की नीयत से आए हमलावर मृत समझकर छोड़ गए। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि घटना में दोनों पक्ष के सिर्फ चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी