शिक्षकों ने डीबीटी फीडिग का किया विरोध, समस्याओं पर मंथन

समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन करेंगे शिक्षक कार्यकारिणी विस्तार पर जोर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:58 PM (IST)
शिक्षकों ने डीबीटी फीडिग का किया विरोध, समस्याओं पर मंथन
शिक्षकों ने डीबीटी फीडिग का किया विरोध, समस्याओं पर मंथन

बलरामपुर: उप्र जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में डाटा फीडिग के नाम पर शिक्षकों के शोषण का विरोध किया है। शिविर कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर डीबीटी, जीपीएफ समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की।

संघ के जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग अध्यापकों पर रोज नए आदेश थोप रहा है। शिक्षक शालीनता से हर आदेश का पालन कर रहे हैं, जिसका अनुचित फायदा उठाया जा रहा है। कहा कि डीबीटी फीडिग का कार्य विभाग ब्लाकों पर तैनात कंप्यूटर आपरेटरों से कराए। शिक्षकों पर इसके लिए दबाव न बनाया जाए।

अध्यक्षता कर रहे मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि विद्यालयों में निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकें पहुंचाई जाएं। शिक्षकों पर ब्लाक संसाधन केंद्रों से किताबें लेकर आने का आदेश न्यायसंगत नहीं है।

महामंत्री बृजेश कुमार चौधरी ने कहाकि लेखाधिकारी सेवारत अध्यापकों का जीपीएफ हिसाब नहीं दे रहे हैं। इससे अध्यापकों को बैंक से कर्ज नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही इसके लिए संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। कोषाध्यक्ष राजेश ने कहाकि पांच वर्ष से विभाग ने पदोन्नति का लाभ शिक्षकों को नहीं दिया है। जबकि कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हैं। उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्त ने संगठन को गति प्रदान करने की बात कही। महिला उपाध्यक्ष आफरीन ने विद्यालय संविलयन का मुद्दा उठाया। संयुक्त मंत्री जयसिंह यादव ने चुनाव पर चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया।

इस दौरान दुर्गेश कुमार वर्मा को संगठन की कार्यकारिणी में शामिल किया गया। जिला उपाध्यक्ष विजय पाल मौर्य व पंकज पांडेय ने शिक्षक समस्याओं के लिए संघर्ष करने की बात कही। सुरेंद्र नाथ योगी, सदरुद्दीन खां, जानकी प्रसाद टंडन, इरशाद अहमद, अशोक चौहान, आदेश कुमार, शराफत उल्ला, राजेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी