स्वान तकनीक से जोड़े जा रहे सरकारी दफ्तर

इसमें जिला मुख्यालय तहसीलों व ब्लाकों में उपलब्ध कराए जा रहे इंटरनेट की स्थिति पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:35 PM (IST)
स्वान तकनीक से जोड़े जा रहे सरकारी दफ्तर
स्वान तकनीक से जोड़े जा रहे सरकारी दफ्तर

बलरामपुर: विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स की ओर से स्वान 2.0 के सुचारू संचालन एवं वृहद उपयोग की समीक्षा की गई। इसमें जिला मुख्यालय, तहसीलों व ब्लाकों में उपलब्ध कराए जा रहे इंटरनेट की स्थिति पर चर्चा की गई।

प्रबंध निदेशक विनीत कुमार ने बताया कि स्वान 2.0 प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसी के दृष्टिगत स्वान 2.0 के माध्यम से प्रदेश के कई सरकारी कार्यालयों में हाई बैंडविथ के साथ टेक्नोलाजी आधारित सुरक्षित इंटरनेट मुहैया कराया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर विकास भवन को इस तकनीक से जोड़ दिया गया है। अन्य सरकारी विभागों को भी जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि कलेक्ट्रेट सहित सात ब्लाकों व दो तहसीलों को स्वान 2.0 के माध्यम से जोड़ा गया है। शेष बचे दो ब्लाकों व सदर तहसील सहित अन्य सरकारी दफ्तरों को भी शीघ्र जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्चुअल बैठक में जमशेद अहमद, सुनील कुमार सिंह, प्रेम चंद्र मौजूद रहे। 'सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने की उठाएं जिम्मेदारी'

बलरामपुर: गांव के विकास व योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को उठानी होगी। गांवों के विकास के लिए योगी सरकार बजट की कमी नहीं होने देगी। कार्य योजना तैयार कर विकास को गति देने में जुट जाएं।

यह बात पचपेड़वा में आयोजित सम्मान समारोह में गैंसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कही। कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत से विपक्षी बौखला गए हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे मिल रहा है। ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विनय प्रकाश त्रिपाठी, नवीन विक्रम सिंह, शेखर पांडेय, श्याम जायसवाल, गोपी सिंह मौजूद रहे।

तुलसीपुर ब्लाक कौवापुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया। विधायक ने कहा कि सभी के सहयोग से गांवों के विकास को गति मिलेगी।

विधायक गैंसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह विक्की, डा. हुकुम सिंह पवन वर्मा, गणेश सोनी, रवि मिश्र, विनय मिश्र, बाबूलाल, लक्ष्मी जायसवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी