सातवीं जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में आज शपथ लेंगीं 'आरती'

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष कैसरगंज सांसद हैं मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भी लेंगे शपथ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 10:41 PM (IST)
सातवीं जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में आज शपथ लेंगीं 'आरती'
सातवीं जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में आज शपथ लेंगीं 'आरती'

बलरामपुर: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। उन्हें अब तक की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव मिलेगा। आरती सातवीं जिला पंचायत अध्यक्ष बन रहीं हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष के साथ 40 जिला पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे। साथ ही बोर्ड की पहली बैठक का कोरम पूरा किया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एमएलके महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा हैं। जिला पंचायत सृजन के बाद से अब तक हुए चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान महिलाओं के हाथ में रही है।

2005 में भाजपा की स्वर्गीय सरोज रानी सिंह चुनी गई थी। उसके बाद अध्यक्ष की कुर्सी सपा और बसपा के ही कब्जे में रही। इस बार के चुनाव में सात जिला पंचायत सदस्य होने के बाद भी निर्विरोध निर्वाचित होने से भाजपाई गदगद हैं। शपथ ग्रहण समारोह में चारो विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पल्टूराम, शैलेश कुमार सिंह शैलू, राम प्रताप वर्मा व पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी रह चुकीं अध्यक्ष:

जिला गठन के बाद से अब तक हुए चुनावों में हर बार महिला ने ही अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। गोंडा के साथ बलरामपुर की पहली अध्यक्ष सीमा पांडेय (1998) बनीं। गोंडा से अलग होने पर भाजपा की सोनपता (1998-2000) अध्यक्ष बनीं। इनके बाद महिला के लिए आरक्षित रही सीट पर भाजपा की स्वर्गीय सरोजरानी सिंह (2000-2005) ने जीत दर्ज की। इसके बाद हुमा रिजवान ने जीत दर्ज की और अगले चुनाव में महिला के लिए आरक्षित होने पर दूसरी बार निर्विरोध कब्जा किया। हुमा रिजवान लगातार (2006 से 2016) तक अध्यक्ष रहीं। अनुसूचित जाति महिला के रूप में रामवती 14 जनवरी 2016 से 13 जनवरी 2021 तक अध्यक्ष रहीं।

chat bot
आपका साथी