'ब्राह्माणों को कमजोर करने का काम कर रही भाजपा'

कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे मिशन 2022 की तैयारियों की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:11 PM (IST)
'ब्राह्माणों को कमजोर करने का काम कर रही भाजपा'
'ब्राह्माणों को कमजोर करने का काम कर रही भाजपा'

बलरामपुर: विधान सभा चुनाव को लेकर सपा ने तैयारी तेज कर दी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उतरौला पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे मिशन 2022 की तैयारियों की जानकारी ली।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहा है। मौजूदा सरकार में ब्राह्मणों को प्रताड़ित व कमजोर करने के लिए समाज के तमाम लोगों का फर्जी एनकाउंटर कराया गया। जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी सर्वधर्म व समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलती है।

डा. एहसान खान ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डा. अत्ताउल्लाह खान, अतीक अहमद खान, मुहम्मद अबरार, हनीफ खान, शारुन रशीद खान, हरि पांडेय, फतेह मुहम्मद, छब्बू शाह, मनोज यादव, अजीत यादव, विनय गुप्त, राजू खान, झिनकन यादव, मुहम्मद अयूब, फरीदुद्दीन, मुहम्मद शाहिद व चांद खान मौजूद रहे।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बलरामपुर: बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने नयानगर स्थित कन्हैयालाल इंटर कालेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुसूचित व पिछड़ों को एकजुट होने का आह्वान किया। पांचवी बार बहन मायावती को सीएम बनाने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा दें, तो 2022 में बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।

कहा कि बसपा मुखिया ने ही दो बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजभर समाज को सम्मान दिया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक अलाउददीन खां, जेबा रिजवान, राम प्रताप पहलवान ने डा. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

पवन कुमार गौतम, राज कुमार कुरील, श्यामजीत चक्रवर्ती, राम अचल गौतम, हरिराम बौद्ध, लाल चंद निषाद ने अपनी बात कही। श्याम किशोर गौतम, धर्मपाल, मनोज कुमार, अर्जुन भारती, भरतलाल वर्मा, सियाराम सरोज, वीरेंद्र पासवान, यशपाल, गुरु प्रसाद, शशिकांत, जनकराम, जगतराम, आफताब आलम, दिलीप कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी