महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कई पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 11:04 PM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बलरामपुर: दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कई पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के तहत 1960 लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर किया।

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के वीर विनय चौराहा सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाकर नगर में 350 लोगों का हस्ताक्षर कराया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में बढ़ोतरी के कारण महंगाई तेजी से बढ़ रही है। महंगाई पर काबू पाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि वापस ली जाए।

इसी तरह नहर बालागंज में 558, पचपेड़वा में 331, तुलसीपुर में 205, गैंसड़ी में 140 व शिवपुरा में 159 लोगों ने हस्ताक्षर कर विरोध जमाया। विनय कुमार मिश्रा, हारिश बिन खालिद, प्रतीक मिश्र, अवधेश पाल सिंह, अमिरका प्रसाद, मोहम्मद जमील, डा. इश्तियाक अहमद, अख्तर हुसैन, अजीत यादव, विश्वनाथ यादव व श्रीपति शुक्ला मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर गिनाई समस्याएं

बलरामपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। आगामी चुनाव में पुन: भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं आदि समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही अधूरे सीएचसी रेहराबाजार का निर्माण पूरा कराने, मनकापुर-बभनान व रेहराबाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग निर्माण शुरु कराने, सादुल्लाहनगर व रेहराबाजार से जिला मुख्यालय, लखनऊ एवं अयोध्या तक रोडवेज बस संचालन की मांग की।

विकास खंड रेहराबाजार के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, महेंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, संतोष सिंह, अनिल चौबे, आलोक कुमार, शत्रोहन मिश्र, विनय कुमार, विपिन सिंह, मोनू सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी