'जन कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत'

जिले के नौ ब्लाकों में से आठ पर कमल खिला है। यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार साल के बेहतरीन कार्यो का नतीजा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 10:49 PM (IST)
'जन कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत'
'जन कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत'

बलरामपुर: केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं से पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। जिले के नौ ब्लाकों में से आठ पर कमल खिला है। यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार साल के बेहतरीन कार्यो का नतीजा है। यह बात जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही।

कहाकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को जीत की बधाई देते हुए क्षेत्र पंचायतों के विकास में पूरा सहयोग करने की बात कही। कहाकि पार्टी की एकजुटता, नेतृत्व व संगठन के दिशा निर्देशन में आठ ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए। सदर विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह व रवि मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

भाजपा को हराकर ब्लाक प्रमुख बने अविरल का किया स्वागत

बलरामपुर: हरैया सतघरवा में भाजपा प्रत्याशी को हराकर ब्लाक प्रमुख बने कांग्रेस के अविरल सिंह का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। नगर के सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पूर्व विधायक मंगल देव सिंह ने कहाकि प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़कर कांग्रेस ने जीत हासिल की। जनता भी सरकार के तानाशाही रवैये से परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने दबंगई कर अन्य पार्टी प्रत्याशियों को नामांकन ही नहीं करने दिया और अब निर्विरोध जीत का डंका बजा रही है। सरकार अगर निष्पक्ष चुनाव कराती, तो करारी शिकस्त पाती।

पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहाकि जनता सबका हिसाब देती है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत आम लोगों की जीत है। मंहगाई व भ्रष्टाचार से आमजन त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव 2022 में देगी।

महासचिव विनय कुमार मिश्र, मोहम्मद जमील, अमिरका प्रसाद, राजबहादुर यादव, शिवलाल, मास्टर हनीफ, देव प्रकाश, विनोद मिश्र, मेहताब खां व अवधेश पाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी