साधन सहकारी समितियों को संजीवनी की दरकार

शिवपुरा ब्लाक में न्याय पंचायत स्तर पर बनी साधन सहकारी समितिय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 10:00 PM (IST)
साधन सहकारी समितियों को संजीवनी की दरकार
साधन सहकारी समितियों को संजीवनी की दरकार

हरैया सतघरवा (बलरामपुर) :

शिवपुरा ब्लाक में न्याय पंचायत स्तर पर बनी साधन सहकारी समितियां बदहाली से जूझ रहीं हैं। रखरखाव व मरम्मत के अभाव में समिति भवन जर्जर हो गए हैं। खाद व बीज किराये भवन में रखी जा रही है। अधिकांश स्थानों पर बदहाल भवन दुर्घटना का सबब बने हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ललिया न्याय पंचायत के नईबस्ती में स्थित साधन सहकारी समिति बदहाल है। इसका रंग-रोगन व मरम्मत एक दशक से नहीं हुआ है। समिति का संचालन भी नहीं होता है। इससे किसानों को खाद-बीज निजी दुकानों से खरीदना पड़ता है। संजय कुमार, सलीम, लालबाबू, रवींद्रनाथ, स्वामी प्रसाद, श्रवण कुमार ने बताया कि मथुरा बाजार में संचालित साधन सहकारी समिति भवन का छत गिर गया है। सचिव राम उजागर ने बताया कि भवन मरम्मत न होने से बारिश होने पर पानी का रिसाव होता है। इससे खाद-बीज भीग कर खराब हो जाता है। साधन सहकारी समिति कमदी खुर्द सिंहपुर में संचालित है। सचिव रामायण तिवारी के स्थानांतरण के बाद से भवन का ताला नहीं खुला है। खिड़की दरवाजे गायब हैं। इसी तरह गुगौली कला साधन सहकारी समिति भी बदहाल है। समिति परिसर में बेसहारा जानवरों का जमावड़ा रहता है। भगवान, शिवराम, रामलाल, केसरी लाल, महंगू ने बताया कि समिति का संचालन न होने से किसानों को महंगे दाम पर खाद बीज खरीदना पड़ता है। बावजूद इसके अधिकारी व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। उर्वरक उपलब्ध :

- एडीओ को-आपरेटिव विनोद यादव कहना है कि विकासखंड में आठ समिति संचालित है। छह समिति के भवन जर्जर होने की सूचना जिला मुख्यालय पर भेजी गई है। सभी समितियों पर यूरिया व डीएपी उर्वरक उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी