एक करोड़ 60 लाख की लागत से बनेगी खेतों तक नाली

28 कुलाबों से नालियों को जोड़ने का होगा कार्य बजट का इंतजार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:53 PM (IST)
एक करोड़ 60 लाख की लागत से बनेगी खेतों तक नाली
एक करोड़ 60 लाख की लागत से बनेगी खेतों तक नाली

बलरामपुर: किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरयू नहर कैनाल की बस्ती शाखा के 28 कुलाबों से नालियों को जोड़ कर खेत तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। इस कार्य के लिए सिचाई जल संसाधन विभाग खंड दो ने एक करोड़ 60 लाख रुपये की मांग की है। वहीं, 28 कुलाबों से नालियों को जोड़ने कार्य कराया जाएगा। फिलहाल इसके लिए विभाग को बजट का इंतजार है।

वहीं, मुख्य नहर से पक्की और कच्ची नालियों को जोड़कर खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। साथ ही कुओं की सफाई कराकर संरक्षित करने की योजना पर विभाग कार्य कर रहा है।

एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन योजना के तहत वर्षा जल को तालाब, कुआं व अन्य तरीके से संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही तालाब, नहर से नाली बनाकर खेतों तक पानी पहुंचाने का भी कार्य होता है। इसका उद्देश्य फसलों की सिचाई कर उत्पादन बढ़ाना है। अधिकांश किसानों को जिले में सिचाई जलसंसाधन विभाग का कार्यालय नहीं पता है।

विभाग के लोग भी सरकार की जलसंरक्षण की योजनाओं का प्रचार नहीं कर रहे हैं। बहराइच मार्ग पर धुसाह गांव में कार्यालय स्थित है। एक कमरे में अधिशासी अभियंता समेत 18 कर्मचारी बैठते हैं। कार्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। छह हजार मीटर बनेगी नाली:

अधिशासी अभियंता श्रीउत प्रसाद का कहना है कि बड़ी-छोटी नहरों के कुलाबों से नाली का निर्माण कराया जाएगा। करीब छह हजार मीटर लंबी नाली निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। एक करोड़ 60 लाख रुपये की मांग की गई है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी