संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने खुद को लगाई आग, मौत

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे विनोद वर्मा ने गुमड़ी चौकी में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने खुद को लगाई आग, मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने खुद को लगाई आग, मौत

बलरामपुर: उतरौला क्षेत्र के गुमड़ी गांव निवासी राम अभिलाख ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे विनोद वर्मा ने गुमड़ी चौकी में तहरीर दी है।

वहीं, इस घटना के बारे में बताया जाता है कि राम अभिलाख की गांव की ही एक महिला के साथ मारपीट हुई थी। महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। विनोद का कहना है कि बीते रविवार को उसके पिता ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। राम अभिलाख ने खुद को आग क्यों लगाई, इसका जवाब उसके बेटे के पास भी नहीं है।

वहीं, गुमड़ी चौकी प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला शव

बलरामपुर: क्षेत्र के नयानगर बाजार निवासी हरीशचंद्र गुप्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी कैलाशा देवी निवासी चांदपुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा ने बताया कि उसका पति हरिशचंद्र नयानगर में किराये का मकान लेकर कई वर्ष से कबाड़ की दुकान करता था। वह काफी कर्ज में व गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

बीते रविवार की रात उसने नयानगर दुकान की छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी